
नमस्ते दोस्तों! मैं हूँ नीलेश कुमार, और My Money My Life पर आपका स्वागत है। अगर आप middle class family से हैं, जॉब करते हैं, और सोचते हैं कि साइड बिजनेस या फुल-टाइम बिजनेस शुरू करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं – तो ये पोस्ट आपके लिए है।
भारत में पहली बार business Start करने वालों से गलतियां बहुत स्वाभाविक सी बात है। इन्फ्लेशन बढ़ रहा है, जॉब सिक्योर नहीं, और हर कोई साइड हसल या अपना बिजनेस सोचता है। लेकिन सच ये है कि 80-90% नए बिजनेस पहले 2-3 साल में ही फेल हो जाते हैं। कारण? ज्यादातर बिजनेस शुरू करने से पहले की गलतियां – जैसे बिना रिसर्च के बड़ा इन्वेस्टमेंट, गलत पार्टनर, या फील्ड का ABCD यानि बेसिक भी न पता होना।
मैंने खुद कई बार ऐसे ही गलतियां कीं हैं। बचपन से ही मेरा business करने का सपना था, हमेशा सोचता था कि नौकरी नहीं करूंगा, बढ़िया सा business करूंगा, अच्छा पैसा कमाऊंगा। जवानी के सपने ही अलग होते हैं, क्योंकि सच्चाई पता नहीं होती। पर आप अपनी गलतियों से सीखते जाते हैं।
मैं भी अपने जीवन में तीन बड़े फेलियर से गुजरा – खेती, बकरी पालन, और ATM मशीन बिजनेस। लाखों का नुकसान हुआ, लेकिन आज मैं उसी से सीखकर छोटे स्केल पर स्मार्ट बिजनेस कर रहा हूं (जैसे मेरे पिछले ब्लॉग में आप देख सकते हैं कि Delhi and Surat Wholesale से ऑनलाइन बिजनेस कैसे शुरू करें)।
आज मैं अपनी रियल असफल बिजनेस स्टोरी शेयर करूंगा, और बताऊंगा बिजनेस शुरू करने से पहले 7 बड़ी गलतियां जो मैने की और जो आप कभी न करें। मेरा ये ब्लॉग पढ़कर आप अपना पैसा और टाइम बचा सकते हैं, गलतियां करने से बच सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं!
1. बिना प्रॉपर रिसर्च और नॉलेज के business Start करना – सबसे बड़ी mistake

मेरी पहली स्टोरी: बचपन से बिजनेस का शौक था। सोचता था कि जॉब के साथ कुछ साइड इनकम शुरू कर लूंगा। एक बार मौका मिला – मेरे एक दोस्त के साथ पार्टनरशिप में एक साल के लिए खेत लीज़ पर लिया, प्लान किया था कि मिर्ची की खेती करेंगें। मुझे खेती का बिल्कुल नॉलेज नहीं था – न सॉइल टाइप पता था, न मौसम का पैटर्न, न मार्केट में मिर्ची की डिमांड। बस उत्साह में सोचा, “कुछ तो शुरू करेंगे, चल ही जाएगा।”
मैं खुद जॉब करता था, इसलिए फील्ड पर नहीं रह सकता था। एक परिचित को पूरा जिम्मा सौंप दिया। उसने मिर्ची की खेती सजेस्ट की – बोला, “अच्छा मुनाफा होगा।” बीज बोए, खाद डाली, पानी दिया। लेकिन कुछ महीने बाद खबर आई: फसल सड़ गई! ज्यादा बारिश, पेस्ट अटैक और सॉइल मिर्ची के लिए फिट नहीं थी। पूरी फसल बर्बाद हो गई। लीज़ के पैसे अपनी सैलरी से चुकाने पड़े – कुल मिलाकर 1-2 लाख का भारी नुकसान हुआ। वो भी उस समय जब हर रुपया फैमिली के लिए जरूरी था।
क्यों हुआ ये सब? क्योंकि बिजनेस शुरू करने से पहले रिसर्च और नॉलेज बिल्कुल नहीं था। आज भी ये सबसे बड़ी और कॉमन गलती है – लोग यूट्यूब वीडियो देखकर या दोस्त की सलाह पर बिना सोचे समझे business शुरू कर लेते हैं।
कैसे बच सकता था गलती से?
- फील्ड का बेसिक नॉलेज पहले गेन करना था: लोकल कृषि विभाग या एक्सपीरियंस्ड फार्मर से बात करना चाहिए थी।
- छोटे स्केल पर टेस्ट जरूर करना चाहिए था: घर के गार्डन या छोटे प्लॉट में 1000-2000 रुपये लगाकर ट्रायल करना चाहिए था।
- मार्केट रिसर्च नहीं की मैने: लोकल मार्केट में डिमांड क्या है? कॉम्पिटिशन कितना? प्रॉफिट मार्जिन कितना रह सकता है?
ये तीन स्टेप फॉलो करेंगे तो लाखों का नुकसान बच जाएगा। मेरी तरह गलती मत दोहराएं – पहले सीखो, फिर शुरू करो!
2. Unexperienced लोगों की सलाह पर बड़ा investment करना
दूसरी स्टोरी: कुछ साल बाद फिर जॉब के साथ साइड बिजनेस का प्लान बनाया। एक सहकर्मी के साथ बकरी पालन शुरू किया। ये उसका ही idea था, उसके खेत पर अच्छा शेड बनवाया, 10-15 बकरियां खरीदीं – कुल 2-3 लाख रुपये लगा। दोस्त को पूरा कॉन्फिडेंस था कि अच्छा कमाएंगे, लेकिन वो भी सिर्फ खेती जानता था, बकरी पालन का कोई रियल एक्सपीरियंस नहीं था। बस बातें ही सुनीं थी कि लोग इसमें अच्छा कमा रहे हैं।
पहला महीना ठीक गुजरा। एक बकरी को दो बच्चे हुए, खुशी हुई। लेकिन फिर प्रॉब्लम शुरू हो गईं – बच्चे पैदा होते और कुछ दिनों में मर जाते। वजह? बीमारियां, पोषण की कमी, या मौसम का असर। डॉक्टर बुलाया, दवाइयां दीं, फीड पर खर्चा किया, लेकिन कुछ फर्क नहीं पड़ा। मेंटेनेंस कॉस्ट (फीड, दवाई, पानी, सफाई) लगातार बढ़ता गया। आखिर में लेबर भी रखनी पड़ी। कुल मिलाकर 5 लाख रुपये खर्च हो गए, और बाद में बिजनेस बंद ही करना पड़ा।
गलती क्या थी? अनएक्सपीरियंस्ड लोगों की सलाह पर भरोसा करके बड़ा कदम उठाना। मेंटेनेंस कॉस्ट (फीड, डॉक्टर, लेबर) को पूरी तरह अंडरएस्टीमेट किया। भारत में बकरी पालन में ये सबसे कॉमन मिस्टेक्स हैं – नए लोग बिना ट्रेनिंग के शुरू करते हैं, हेल्थ मैनेजमेंट इग्नोर करते हैं, जिससे हाई मोर्टेलिटी (बच्चों की मौत) और फाइनेंशियल लॉस होता है। आज भी जहां फीड कॉस्ट बढ़ रही है और बीमारियां (जैसे PPR, फुट एंड माउथ) तेज फैलती हैं, तो ये रिस्क और बड़ा बन ज्यादा है।
कैसे बच सकता था इन गलतियों से?
- पहले खुद फील्ड में काम करना था: किसी लोकल फार्म पर 1-2 महीने अप्रेंटिसशिप या वॉलंटियर करता, ताकि रियल एक्सपीरियंस मिले।
- छोटे स्केल से शुरू करना था: 2-3 बकरियों से टेस्ट करना चाहिए था, ताकि बड़ा इन्वेस्टमेंट रिस्क न हो।
- बजट में 30% एक्स्ट्रा रखना चाहिए था: अनएक्सपेक्टेड खर्च (बीमारी, फीड प्राइस बढ़ना) के लिए बफर बनाना चाहिए था।
- बैलेंस्ड फीड और वैक्सीनेशन प्लान बनाना चाहिए था: सिर्फ घास या बचे हुए नहीं, मिनरल्स और कॉन्सन्ट्रेट्स देना था। लोकल वेट डॉक्टर से रेगुलर चेकअप जरूरी था।
ये स्टेप्स फॉलो करेंगे तो मेरी तरह 5 लाख का नुकसान नहीं होगा। याद रखें – बिजनेस में एक्सपीरियंस सबसे बड़ा टीचर है, दोस्त की सलाह पर आंख बंद करके business में मत कूदो!
3. Cash flow और daily operations को ignore करना

तीसरी स्टोरी: ATM मशीन बिजनेस। सुना था कि बहुत आसान है – बस पैसा डालो, लोग निकालें, हर ट्रांजेक्शन पर कमीशन मिलता है। R&D किया, ATM लगवाया, बड़ा खुश था कि पहले क्यों नहीं पता चला। लगता था अब पैसिव इनकम आएगी, कोई ज्यादा मेहनत नहीं। लेकिन रियलिटी अलग निकली – रोज़ सुबह-सुबह ही मशीन खाली हो जाती! रोजाना 5-10 लाख रुपये कैश रोटेशन के लिए चाहिए, क्योंकि लोग दिनभर पैसा निकालते हैं, मैं तो 2 लाख ही डाल पाता था मशीन में। पैसा बैंक से आता था (ट्रांजेक्शन के अगले दिन), फिर पैसा बैंक से निकालकर मशीन में डालना पड़ता। लेकिन मेरे पास इतना बड़ा अमाउंट मैनेज करने की कैपेसिटी नहीं थी। लोकेशन अच्छी थी, लेकिन डेली कैश लोडिंग और सिक्योरिटी का खर्चा भी था, इतना पैसा मेरे पास नहीं होता था। आखिर में ATM भी बंद करना पड़ा, एग्रीमेंट 9 साल का था, इसलिए सिक्योरिटी अमाउंट 1 लाख भी पूरा नहीं मिला। बड़ा लॉस हुआ – हजारों का नहीं, लाखों का!
गलती क्या थी? कैश फ्लो का मिसकैलकुलेशन। डेली रिक्वायरमेंट और रोटेशन को बिल्कुल नहीं सोचा। ATM फ्रैंचाइजी बिजनेस में ये सबसे कॉमन प्रॉब्लम है – हाई फुटफॉल लोकेशन में भी अगर कैश रिफिल नहीं कर पाए तो मशीन बंद रहती है, और कमाई जीरो। RBI रेगुलेशंस और ऑपरेटर कमीशन के बावजूद, कैश मैनेजमेंट में कमी से कई फ्रैंचाइजी फेल हो जाती हैं।
क्या करना चाहिए था मुझे:
- हर बिजनेस में कैश फ्लो स्टेटमेंट बनाना चाहिए था: एक्सेल में प्रोजेक्ट करना चाहिए था – कितना इन आएगा, कितना आउट जाएगा, डेली/मंथली ब्रेकडाउन।
- डेली ऑपरेशंस को पहले समझना था: ATM के लिए ट्रांजेक्शन वॉल्यूम प्रेडिक्ट करें (लोकेशन के हिसाब से 200-500 ट्रांजेक्शन/दिन)।
- छोटे से शुरू करना था जहां रोटेशन कम हो: जैसे कम फुटफॉल लेकिन स्टेबल लोकेशन, या पार्टनरशिप में जहां कैश शेयरिंग हो।
- बैकअप प्लान रखना चाहिए था: एक्स्ट्रा फंड रखें रिफिल के लिए, और सिक्योर कैश लोडिंग सर्विस यूज करें।
ये स्टेप्स फॉलो करता तो कैश क्रेश से बचा जा सकता था। याद रखें – बिजनेस में पैसा कमाना आसान नहीं, उसे मैनेज करना सबसे मुश्किल है! मेरी तरह गलती मत दोहराएं।
4. बड़ा investment पहले ही दिन – बिना backup के
तीनों स्टोरीज में कॉमन: बड़ा पैसा एकदम लगा दिया। खेती में लीज़, बकरी में शेड+एनिमल्स, ATM में मशीन+सिक्योरिटी।
रियलिटी: मिडिल क्लास के पास लिमिटेड सेविंग्स होती हैं। एक गलती से सब खत्म, सब जीरो पर आ जाता है।
सॉल्यूशन: 10-20% सेविंग्स से शुरू करें। ग्रोथ के साथ स्केल करें। मेरे पिछले ब्लॉग में Delhi-Surat से लो इन्वेस्टमेंट ऑनलाइन बिजनेस वैसा ही है – 20-50 हजार से शुरू।
5. गलत पार्टनर चुनना या कोई एग्रीमेंट न बनाना
पार्टनरशिप में दोस्त/कॉलीग – लेकिन कोई लीगल एग्रीमेंट नहीं हो तो। बाद में प्रॉब्लम आती है, आपसी व्यवहार भी खराब होते हैं।
टिप: हमेशा पार्टनरशिप डीड बनाएं। पार्टनर का बैकग्राउंड चेक करें। ट्रस्ट करना अच्छा है, लेकिन पेपर पर सब क्लियर होना जरूरी है, यदि business फेल हो गया तो नुकसान की भरपाई कैसे होगी? ये सब स्पष्ट होना चाहिए पहले से।
6. मेंटेनेंस, रिस्क और वर्स्ट-केस को इग्नोर करना
बकरी में मौतें, खेती में सड़न – मैने ये रिस्क्स कभी नहीं सोचे। पर ये सब हुआ मेरे साथ। हमेशा प्लान B भी तैयार होना चाहिए। भविष्य किसी ने नहीं देखा।
टिप: हर बिजनेस में इंश्योरेंस लें (क्रॉप, लाइवस्टॉक)। इमरजेंसी फंड रखें। वर्स्ट-केस प्लान बनाएं – अगर फेल हुआ तो क्या?
7. पहले फील्ड में काम न करके डायरेक्ट मालिक बनने की कोशिश
कई लोग सोचते हैं – पहले दिन से बॉस बनेंगे। लेकिन सक्सेसफुल बिजनेसमैन ज्यादातर पहले जॉब/अप्रेंटिसशिप करते हैं, सीखते हैं, फिर शुरू करते हैं। फैमिली बिजनेस में भी अपने parents या elders से सीखते हैं।
मेरा लेसन: पहले छोटे से शुरू करें, अपने काम को ठीक से सीखें, फिर अपना काम शुरू करें और ग्रो करें।
अगर आप साइड बिजनेस सोच रहे हैं, तो मेरे पिछले पोस्ट पढ़ें: Delhi and Surat Wholesale से Amazon/Flipkart पर बिजनेस कैसे शुरू करें लो इन्वेस्टमेंट, प्रैक्टिकल।
निष्कर्ष: स्मार्ट तरीके से बिजनेस शुरू करें
दोस्तों, मेरी असफलताओं से सीखें:
- बिना किसी काम की ABCD जाने और बिना नॉलेज उसमें मत कूदें।
- कोई भी काम छोटे स्केल से शुरू करें, जादबाजी ना करें, आम के पेड़ पर आम एक दिन में नहीं उगते।
- रिसर्च अच्छे से कीजिए, प्लानिंग पूरी कीजिए और कैश फ्लो सबसे जरूरी है।
- फेलियर से डरें नहीं – ये टीचर है। अगली बार और मजबूती के साथ बढ़ें।
कमेंट में बताएं – आपका कोई बिजनेस फेलियर हुआ है? क्या सीखा? सब्सक्राइब करें ज्यादा टिप्स के लिए।
कम बजट से अपना online business शुरू करना चाहते हैं तो पढ़िए मेरा ब्लॉग Delhi and Surat Wholesale से Sourcing करके Amazon, Flipkart और Meesho पर Online Business कैसे शुरू करें? | Low Investment Side Business Ideas 2026
शेयर करें अगर किसी मिडिल क्लास फ्रेंड को ये पढ़ना चाहिए!
