नमस्कार दोस्तों,
मैं हूँ Neelesh Kumar Koshta।

मेरे बारे में (About Me)
नमस्ते! मैं नीलेश कुमार कोष्टा हूँ।
मैं उज्जैन (मध्य प्रदेश) का निवासी हूँ। My Money My Life ब्लॉग के माध्यम से मेरा एकमात्र लक्ष्य भारत के मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक रूप से इतना सशक्त बनाना है कि वे अपने सुरक्षित भविष्य के प्रति निश्चिंत रह सकें।
मेरी पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता
फाइनेंस (वित्त) न केवल मेरा जुनून है, बल्कि यह मेरी शिक्षा का मुख्य विषय भी रहा है। मैंने MBA (Finance) किया है। अपनी नौकरी के 16 से अधिक वर्ष मैंने फाइनेंस के क्षेत्र में ही कार्य किया है, इस शैक्षणिक योग्यता एवं कार्केय अनुभव के कारण मुझे बैंकिंग, निवेश और देश की अर्थव्यवस्था की समझ है, जिसे मैं आपके साथ सरल भाषा में साझा करता हूँ।
मेरा मिशन: आपकी आर्थिक स्वतंत्रता (Financial Freedom)
मैंने अक्सर देखा है कि मध्यम वर्गीय परिवार दिन-रात मेहनत करके पैसा तो कमाते हैं, लेकिन सही जानकारी के अभाव में वह पैसा या तो व्यर्थ हो जाता है या गलत जगह निवेश हो जाता है। मेरा उद्देश्य है कि:
- पैसों का सही सदुपयोग: मैं चाहता हूँ कि आप अपने हर एक रुपये की कीमत समझें और उसे व्यर्थ करने के बजाय सही जगह काम पर लगाएँ।
- कौशल विकास (Skill Development): केवल बचत करना काफी नहीं है, अपनी आय बढ़ाने के लिए कौशल का विकास भी जरूरी है। मैं आपको ऐसे रास्ते बताता हूँ जिससे आप अपनी कमाई बढ़ा सकें।
- सरकारी योजनाओं का लाभ: सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं जो आम जनता की भलाई के लिए बनी हैं, लेकिन जानकारी न होने के कारण लोग इनका लाभ नहीं उठा पाते। मेरा काम उन योजनाओं को आप तक सरल रूप में पहुँचाना है।
आप इस ब्लॉग से क्या उम्मीद कर सकते हैं?
यहाँ आपको रातों-रात अमीर बनने का कोई शॉर्टकट नहीं मिलेगा। मैं सही रिसर्च, अनुशासन और सटीक जानकारी पर विश्वास रखता हूँ। मैं हर लेख को पूरी जिम्मेदारी के साथ लिखता हूँ ताकि वह आपके जीवन में वास्तविक सुधार ला सके।
आर्थिक स्वतंत्रता की इस यात्रा में मेरे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद!
यदि आपका कोई सवाल है या आप मुझसे संपर्क करना चाहते हैं, तो कृपया मेरे Contact Us पेज पर जाएँ।
