
दोस्तों हमने इससे पहले बात की थी side income और side business की, उस विषय में भी हमने दो विकल्प पर बात की थी, दिल्ली और सूरत, आज हम बात करेंगे दिल्ली market की, दिल्ली जो कि देश की राजधानी भी है और यहाँ से ना जाने कितने ही लोग अपना व्यापार चलते हैं, अगर आप अपने शहर में भी कोई नया Business शुरू करना चाहते हैं या पहले से चल रहे व्यापार में नए प्रोडक्ट जोड़ना चाहते हैं, या फिर side business शुरू करना चाहते हैं तो delhi market आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है। दिल्ली सिर्फ कपड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वेलरी, खिलौने, डेकोरेशन आइटम और रोज़मर्रा के काम आने वाली चीज़ों के लिए भी पूरे भारत में मशहूर है।
आज के समय में एक समझदार व्यापारी वही होता है जो केवल एक ही तरह के ग्राहक और एक ही तरह के धंधे पर निर्भर न रहे। इसलिए Business में युवाओं (Gen Z) के साथ‑साथ महिलाओं और बच्चों – तीनों को टारगेट करना बहुत ज़रूरी हो गया है। इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि दिल्ली से कौन‑कौन सा सामान लाकर आप अपने शहर में बेच सकते हैं, कौन सा सामान ऑनलाइन ज़्यादा बिकता है और कौन सा ऑफलाइन, और किस मार्केट से क्या लेना फायदेमंद रहेगा।
Delhi Market क्यों है Business के लिए बेस्ट?
दिल्ली को भारत का सबसे बड़ा होलसेल हब माना जाता है। यहाँ आपको:
- हर बजट का सामान मिल जाता है
- होलसेल और रिटेल – दोनों ऑप्शन मिलते हैं
- नए ट्रेंड सबसे पहले देखने को मिलते हैं
- मोलभाव (Bargaining) की पूरी गुंजाइश रहती है
चाहे आप ₹20,000 से शुरुआत करना चाहते हों या ₹2 लाख से, दिल्ली मार्केट हर स्तर के व्यापारी को मौका देती है।
1: युवाओं (Gen Z) को ध्यान में रखकर दिल्ली से क्या खरीदें:
Gen Z यानी लगभग 16 से 30 साल की उम्र के लोग। ये लोग ट्रेंड‑फॉलोअर होते हैं, नए गैजेट्स और स्टाइलिश चीज़ों में जल्दी रुचि लेते हैं। भारत के खरीददारों में इनका सबसे बड़ा योगदान है, इसीलिए यह सेगमेंट फास्ट सेलिंग प्रोडक्ट के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

🔹 Electronic Accessories और Gadgets
क्या खरीदें:
- ईयरफोन (वायर्ड और वायरलेस)
- नेकबैंड
- पावर बैंक
- मोबाइल कवर
- बजट स्मार्ट वॉच
दिल्ली में कहाँ मिलेंगे:
- गफ्फार मार्केट, करोल बाग
- लाजपत राय मार्केट, चाँदनी चौक
- नेहरू प्लेस
क्यों फायदेमंद हैं:
- इनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है
- कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स बड़े ग्राहक होते हैं
- ऑनलाइन और ऑफलाइन – दोनों जगह बिक जाते हैं
बेचने के तरीके:
- इंस्टाग्राम रील्स और पोस्ट के ज़रिए
- व्हाट्सऐप कैटलॉग बनाकर
- लोकल मोबाइल शॉप्स से टाई‑अप करके
2: महिलाओं को टारगेट करके दिल्ली से क्या खरीदें:

मुझे लगता है कि भारत में महिलाओं का मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट होगा, पता है ना कि घर में भले ही पूरी अलमारी साड़ियों और कपड़ों से भरी हो पर महिलाएं यही कहती सुनाई देंगी कि क्या पहनूं? महिलाओं का कस्टमर सेगमेंट सबसे भरोसेमंद माना जाता है। अगर प्रोडक्ट अच्छा और दाम सही हो, तो ग्राहक बार‑बार वापस आते हैं।
🔹 आर्टिफ़िशियल ज्वेलरी और फैशन एसेसरीज
क्या खरीदें:
- इयररिंग्स, नेकलेस, चूड़ियाँ
- अंगूठियाँ और ब्रैसलेट
- हेयर क्लिप्स, हेयर बैंड
- Trending sunglasses
दिल्ली में कहाँ मिलेंगे:
- किनारी बाज़ार
- दरिबा कलाँ
- सदर बाज़ार
बेचने के तरीके:
- लेडीज़ एग्ज़िबिशन में स्टॉल लगाकर
- घर से Home‑based Business के रूप में
- व्हाट्सऐप और फेसबुक ग्रुप्स के ज़रिए
🔹 Home Decor और घरेलू उपयोग की चीज़ें
क्या खरीदें:
- Fairy lights
- Artificial plants
- Wall hangings
- Kitchen utility items
दिल्ली में कहाँ मिलेंगे:
- सदर बाज़ार
- तिलक नगर मार्केट
इनकी डिमांड कब रहती है:
- त्योहारों के समय
- गृह प्रवेश
- शादी‑विवाह के सीजन में
3: बच्चों को टारगेट करके दिल्ली से क्या बेचें

बच्चों को तो बस कोई बढ़िया खिलौना दिख जाए फिर तो भगवान भी उसे खरीदने से नहीं रोक सकते, आजकल तो पढ़ाई से जुड़े प्रोडक्ट्स भी खिलौनों से कम नहीं, ऐसे ऐसे आइटम्स बाजार में हैं जो दिखते खिलौनों जैसे हैं और यूज पढ़ाई में आते हैं, पेंसिल बॉक्सेस तक में सैकड़ों वैरायटी है, बच्चों से जुड़े सभी प्रोडक्ट्स हमेशा बिकने वाले होते हैं, बस कोशिश करें कि आपकी दुकान बच्चों के सामने एक बार दिख जाए, खासकर त्योहारों और स्कूल सीजन में।
🔹 खिलौने और गिफ्ट आइटम
क्या खरीदें:
- एलईडी खिलौने
- रिमोट कंट्रोल कारें
- एजुकेशनल टॉयज़
- कार्टून कैरेक्टर वाले आइटम
दिल्ली में कहाँ मिलेंगे:
- सदर बाज़ार
- चाँदनी चौक
बेचने के तरीके:
- लोकल टॉय शॉप्स में सप्लाई देकर
- स्कूल के आस‑पास स्टॉल लगाकर
- ऑनलाइन गिफ्ट कॉम्बो बनाकर
🔹 स्टेशनरी और स्कूल से जुड़ा सामान
क्या खरीदें:
- क्यूट नोटबुक्स
- फैंसी पेन
- पेंसिल बॉक्स
- स्टिकर्स
दिल्ली में कहाँ मिलेंगे:
- नई सड़क
- सदर बाज़ार
4: ऑफलाइन और ऑनलाइन – क्या कहाँ ज़्यादा बिकता है?
🔸 ऑफलाइन ज़्यादा बिकने वाला सामान:
- खिलौने
- ज्वेलरी
- Home Decor
- Stationery
🔸 Online ज़्यादा बिकने वाला सामान:
- Mobile Accessories
- Gadgets
- Trending फैशन आइटम
- Gift combo pack
सबसे अच्छी रणनीति यही है कि आप Offline और Online – दोनों को मिलाकर Business करें।
5: दिल्ली Market से सामान लाते समय ध्यान रखने वाली बातें
- पहली बार में ज़्यादा माल न उठाएँ, पहले टेस्ट करें
- क्वालिटी ज़रूर चेक करें
- रेट की तुलना 2–3 दुकानों से करें
- बिल और पेमेंट कंडीशन साफ़ रखें
- Season और Trend को ध्यान में रखकर खरीदारी करें
Answer: अगर आपका बजट कम है, तो Mobile Covers, Tempered Glass और USB Cables जैसे Fast-selling items से शुरुआत करना सबसे अच्छा है। ये चीजें कम जगह घेरती हैं और इनकी डिमांड हमेशा रहती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
दिल्ली Market उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम निवेश में ज़्यादा वैरायटी के साथ Business शुरू करना चाहते हैं। अगर आप सही प्रोडक्ट चुनते हैं और Gen Z, महिलाओं व बच्चों – तीनों को ध्यान में रखकर प्लान बनाते हैं, तो अपने शहर में अच्छा मुनाफ़ा कमाया जा सकता है।
अगले ब्लॉग में हम सूरत के मार्केट को विस्तार से समझेंगे और जानेंगे कि वहाँ से क्या‑क्या सामान लाकर बेचना ज़्यादा फायदेमंद रहता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
1. Delhi में Mobile Accessories का सबसे सस्ता Wholesale Market कौन सा है?
Answer: Mobile Accessories के लिए Delhi का Gaffar Market (Karol Bagh) सबसे मशहूर और सस्ता Market है। इसके अलावा Lajpat Rai Market भी Electronics के लिए एक अच्छा विकल्प है।
2. क्या नए बिजनेस के लिए दिल्ली से ऑनलाइन सामान मँगवाना सेफ है।
Answer: शुरुआत में मेरी सलाह है कि आप खुद Market जाकर क्वालिटी चेक करें। एक बार होल सेलर से अच्छे संबंध बन जाने के बाद आप व्हाट्सएप या कॉल के ज़रिए ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं।
3. Delhi के Wholesale Markets किस दिन बंद रहते हैं?
Answer: Delhi के ज़्यादातर बड़े मार्केट जैसे Sadar Bazar और Gaffar Market Sunday को बंद रहते हैं। कुछ छोटे Markets Monday को बंद होते हैं, इसलिए अपनी Visit उसी हिसाब से Plan करें।
4. कम Investment में कौन सा Product Business शुरू करना सबसे अच्छा है?
Answer: अगर आपका Budget कम है, तो Mobile Covers, Tempered Glass और USB Cables जैसे Fast-selling items से शुरुआत करना सबसे अच्छा है। ये चीजें कम जगह घेरती हैं और इनकी डिमांड हमेशा रहती है।
5. क्या इन Markets में Bargaining करना ज़रूरी है?
Answer: बिलकुल! Wholesale Markets में Bargaining बहुत मायने रखती है। जब आप bulk में सामान लेते हैं, तो rates को लेकर अच्छे से मोल-भाव ज़रूर करें ताकि आपका Profit Margin बढ़ सके।
