Naukri ke saath shuru Kare side business| नौकरी के साथ शुरू करें साइड बिजनेस

Introduction: छोटे शहर, सीमित मौके और हमारी असली सच्चाई

एक छोटे शहर में private नौकरी करने वाले के जीवन में side business का बड़ा योगदान हो सकता है। भारत की एक बहुत बड़ी आबादी छोटे शहरों (small cities) में रहती है। इन शहरों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहाँ न तो बड़े उद्योग हैं, ना ही ज्यादा business opportunities और न ही multi-national companies, जहाँ अच्छी job और बढ़िया package मिल सके।


अगर किसी को अच्छी नौकरी मिल भी जाती है, तो उसे अक्सर Pune, Bangalore, Hyderabad, Gurugram, Ahmedabad जैसे बड़े शहरों की ओर पलायन करना पड़ता है। कुछ लोग विदेश भी चले जाते हैं, जैसे Dubai, Canada, America लेकिन हर किसी के पास इतना पैसा नहीं होता, पैसा ही होता तो खुद का business नहीं कर लेते।

बहुत से लोग अपने parents, family और hometown को छोड़ना नहीं चाहते, जिसकी कई वजह हो सकती हैं, कई बार घर की इतनी जवाबदारियां होती है कि वे घर कभी भी छोड़ ही नहीं पाते। यही वजह है कि वे छोटे शहर में ही रुक जाते हैं और फिर मजबूरी में low salary jobs करके गुज़ारा करते हैं।

मेरे साथ भी यही हुआ, मैं एक लौता बेटा हूं अपने घर का। माँ बाप से इतना प्यार था कि बाहर जाने की हिम्मत ही नहीं हुई, फिर शादी हो गई, और फिर जिम्मेदारियां बढ़ती ही चली है, और फिर एक दिन पता याद आता है कि मैं तो 40 के ऊपर निकल गया हूं। 40 के ऊपर आपको खुद समझ की आ जाता है कि शहर छोड़ कर तो नहीं जा पाऊंगा, अपने ही शहर में कुछ करना होगा।

हम जैसों के पास न तो कोई family business होता है, न ही खेती-बाड़ी का सहारा। पिता जी भी नौकरी में थे, अब retire हो चुके हैं। कॉलेज के बाद government job preparation करो तो, पता चलता है कि हम जैसे लाखों लोगों ने forms भरे हैं। अपना दिमाग भी इतना नहीं चलता कि exam निकल लो।

थक-हार कर कोई marketing job करता है, कोई engineering पढ़कर भी teaching में करता है।
सुबह से शाम तक “जी sir, जी madam” और फिर थक कर घर लौट आना — कुछ साल बाद यही ज़िंदगी बोझ लगने लगती है।

यहीं से दिमाग में सवाल उठता है:
क्या छोटे शहर में रहते हुए income बढ़ाई जा सकती है?
क्या नौकरी के साथ कोई side business शुरू किया जा सकता है?

इसी सवाल का practical जवाब है —
नौकरी के साथ side business शुरू करना।

नौकरी के साथ side business क्यों जरूरी है?

क्योंकि Job पर पूरी तरह depend रहना risky है।

आज private jobs में:

  • job security पहले जैसी नहीं रही
  • salary increment slow हो गया है
  • pressure और workload लगातार बढ़ रहा है

छोटे शहर में रहते हुए अगर income का सिर्फ एक ही source है, तो future uncertain हो जाता है। इसी वजह से लोग आज side business की तरफ देख रहे हैं।

Side business अब option नहीं, necessity है

महंगाई, बच्चों की education, medical expenses और future planning — इन सबके लिए अब single income काफी नहीं है।
यही कारण है कि job ke saath business करना अब एक smart decision माना जा रहा है।

क्या नौकरी के साथ घर से व्यापार शुरू किया जा सकता है?

हाँ, बिल्कुल किया जा सकता है।
असल में side business का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसे आप:

  • नौकरी छोड़े बिना
  • limited time में
  • limited investment के साथ

शुरू कर सकते हैं।

आप दिन में job कर सकते हैं और:

  • शाम को 1–2 घंटे
  • या weekend में

अपने business पर काम कर सकते हैं। जब income stable हो जाए, तब इसे full-time business में बदला जा सकता है, आप अपने घर के सदस्यों को भी धीरे धीरे अपने business में शामिल करें, उनका भी साथ लें। अगर घर के लोग आपके business में जुड़ते हैं तो ये सबसे बेहतर है। आपकी गैर मौजूदगी में भी आपका business चलेगा। आपकी नौकरी चलती रहेगी।

छोटे शहर में business शुरू करने के बड़े फायदे

Low investment, low risk

छोटे शहर में:

  • shop rent कम होता है
  • living cost कम होती है

आप चाहें तो ₹10,000–₹30,000 जैसी छोटी amount से भी home based business शुरू कर सकते हैं।

Competition कम, trust ज्यादा

Metro cities के मुकाबले छोटे शहर में:

  • competition कम होता है
  • लोग जल्दी trust करते हैं
  • word of mouth fast काम करता है

अगर product genuine है, तो customer खुद repeat order देता है।

घर से शुरू करें, Family support एक बड़ा plus point

घर से काम करने पर:

  • parents और family का support मिलता है
  • emotional pressure कम रहता है
  • risk handle करना आसान होता है

Business ke liye mindset सही करना क्यों जरूरी है?

बहुत से educated लोग सोचते हैं:

“हम technical background से हैं, ये business-wusiness हमारे लिए नहीं है।”

यही सबसे बड़ी गलती है।
Business degree से नहीं, execution और consistency से चलता है।

आज reality यह है कि:

  • engineers
  • teachers
  • office employees

सब side business करके extra income बना रहे हैं।

कौन से side business किए जा सकते हैं

यदि आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कहां से शुरू करूं तो कुछ idea मैं आपको दे देता हूँ।

Delhi और Surat जैसे शहरों से माल खरीदें और और अपने शहर में बेचें या sale लगा दें।

अगर आप side business ideas पर काम करना चाहते हैं, तो sourcing सबसे important step है।

जैसे Delhi के markets:

  • Sadar Bazar
  • Karol Bagh

यहाँ आपको:

  • household items
  • gift items
  • plastic goods
  • daily use products

बहुत ही सस्ते rate पर मिल जाते हैं।

Surat textile market की ताकत

Surat भारत का सबसे बड़ा textile hub है।
यहाँ:

  • sarees
  • dress material
  • readymade garments

इतने सस्ते मिलते हैं कि छोटे शहर में वही सामान 2–3 गुना rate पर आराम से बिक जाता है।

छोटे शहर में sale क्यों powerful है?

Offline sale छोटे शहर में क्यों काम करती है?

छोटे शहर के लोग:

  • product देखना और छूना पसंद करते हैं
  • face-to-face deal पर ज़्यादा भरोसा करते हैं

आप कर सकते हैं:

  • 2–3 दिन की home sale
  • colony या society sale
  • festival time special sale

यह तरीका job ke saath side business के लिए best है।

Online selling: पढ़े-लिखे लोगों के लिए smart तरीका

Meesho और online platforms का use

अब कई लोगों के मन में ये खयाल आएगा कि मैं कोई सड़क पर बेचने वाला धंधा तो कर नहीं सकता, आखिर पापा की सरकारी नौकरी थी, उनके जानने वाले क्या कहेंगे? उनकी तो छोड़ो मेरे जानने वाले ही क्या कहेंगे? इतनी पढ़ाई की, MBA किया, engineering की, क्या इसी दिन के लिए कि छोटा मोटा धंधा करूंगा?

पर मेरे भाई, कोई काम छोटा नहीं होता, पर फिर भी अगर आपको झिझक या संकोच महसूस होता है या अगर आपको direct selling uncomfortable लगती है, तो आप:

  • Meesho
  • Flipkart
  • Amazon

जैसे platforms पर side business कर सकते हैं। जी हाँ, दिल्ली या सूरत से खरीदा हुआ सस्ता माल online बेच दीजिए और बढ़िया मुनाफा कमाइए।

Process simple है:

  • seller account बनाइए
  • product upload कीजिए
  • packing और delivery platform संभाल लेता है

पूरी training YouTube पर free available है।

Job ke saath business manage कैसे करें?

Time management सबसे जरूरी skill

  • सुबह job
  • शाम 1–2 घंटे business
  • weekend planning और sourcing

Small start, no loan

  • शुरुआत small quantity से करें
  • loan या udhaar से बचें
  • पहले market test करें

Risk और reality (सच्चाई जानना जरूरी है)

हर business में:

  • slow sales का phase आता है
  • कुछ stock unsold रह सकता है

लेकिन advantage यह है कि:

  • investment कम है
  • learning high है
  • loss manageable है

शुरुआत में ही बहुत बड़ा amount न लगाएं, छोटी रकम से शुरुआत कीजिए, कई बार लोग जोश ही जोश में बड़ी रकम लगा देते हैं और फिर पछताना पड़ता है, आपने जो भी नौकरी से कमाया है वो बड़ी मेहनत से कमाया है, बहुत बड़ा रिस्क मत लीजिए, 10000 से 50000 तक निवेश भी बहुत है, पर शुरुआत तो कीजिए, सबसे बड़ा नुकसान है — शुरू न करना

Side business से full-time business पर switch कब करें।

Full-time कब बनाना चाहिए?

जब:

  • 6–8 महीने consistent income आने लगे
  • business income job salary का 60–70% हो जाए
  • emergency fund ready हो

जिस दिन आपको लगे कि अब मैं खुद पर निर्भर हूं, आगे कोई चिंता नहीं है, सब सम्भल सकता हूं, तब आप safe तरीके से full-time shift कर सकते हैं।

Conclusion: छोटे शहर में रहकर भी बड़ा सोचा जा सकता है

आज technology और sourcing ने location की limitation खत्म कर दी है।
Start a side Business अब कोई सपना नहीं, बल्कि एक practical और tested रास्ता है।

आप:

  • नौकरी के साथ शुरू कर सकते हैं
  • घर से income बना सकते हैं
  • और धीरे-धीरे financial freedom की तरफ बढ़ सकते हैं

दोस्तों अभी भी देर नहीं हुई है, कुछ भी शुरू करने का सबसे अच्छा मुहूर्त आज है, अभी है। मैं अपने अगले ब्लॉग मैं आपको detail में बताने की कोशिश करूंगा कि कैसे आप Delhi से सामन खरीद सकते हैं, कहां से खरीद सकते हैं, क्या ख़रीदना चाहिए और कैसे बेचना चाहिए।

शुरुआत छोटी होगी, लेकिन असर बड़ा होगा।

क्या आप side income के कुछ और ideas जानना चाहते हैं तो पढ़ें side income क्यों ज़रूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top